फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks arrests, who car thieving in police uniform

कार छीनने के बाद उतरवा लेते हैं पीड़ितों के कपड़े

Mon, 26 May 2014 03:31 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 03:31 AM IST
विज्ञापन
Crooks arrests, who car thieving in police uniform

पुलिस यूनिफार्म पहनकर कार लूट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग कार छीनने के बाद पीड़ितों के कपड़े उतरवा लेते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, वे ऐसा इसलिए करते हैं कि पुलिस के पास कार लूटने की खबर देरी से पहुंचे। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के समय पीड़ितों की पिटाई करने के बाद उनके कपड़े उतार देते थे।
विज्ञापन


ताकि पुलिस तक देर से वारदात की सूचना पहुंचे। उन लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मियों के हाथ देने पर कोई भी वाहन चालक जल्द गाड़ी रोक देता है, इसलिए सभी यूनिफार्म पहनकर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवाला बन कार लूटने वालों का भंडाफोड़

Crooks arrests, who car thieving in police uniform

दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में पुलिस यूनिफार्म पहनकर कार लूट की ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को छावला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए दो बदमाश झज्जर और एक नजफगढ़ का रहने वाला है। इनके पास से तीन कार और एक ऑटो के साथ-साथ मोबाइल फोन और पुलिस का यूनिफार्म बरामद किया गया है।

जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बापरौला गांव निवासी ईश्वर सिंह ने गत 19 मई को कार लूट की शिकायत की थी।

ये हैं शिकार?

Crooks arrests, who car thieving in police uniform

ईश्वर सिंह ने बताया कि वह गुड़गांव से अपनी आल्टो कार से गांव आ रहे थे। इसी दौरान पंडवाला रोड पर पुलिस यूनिफार्म में दो लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया।

कार रोकते ही तीसरा युवक भी आ गया और तीनों ने उसकी जमकर पिटाई कर कार लूटकर फरार हो गए। इसी तरह की घटना 18 मई को सीलमपुर निवासी अशोक कुमार, 22 मई को नजफगढ़ निवासी ऑटो चालक सतवीर सिंह के साथ हुई।

जांच में पुलिस को पता चला कि इससे पूर्व भी फरवरी माह में बदमाशों ने समसपुर उजवा निवासी संजीव कुमार से जाफरपुर इलाके में इसी तरह से सेंट्रो कार की लूट कर ली थी।

गर्लफ्रेंड की ऐश ने बनाया लुटेरा

Crooks arrests, who car thieving in police uniform

छावला थाने की पुलिस और जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि इन वारदातों को अंजाम देने वाले नजफगढ़ रोड पर आने वाले हैं।

पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गांव छौछी झज्जर निवासी राहुल (21), नजफगढ़ निवासी अनिल (21) और गांव बधानी झज्जर निवासी राहुल (21) को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देना था, इसलिए वह कार लूट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बधानी गांव का रहने वाला राहुल सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा है। ऐशो आराम के लिए वह लूटपाट कर रहा था, वहीं छौछी गांव का राहुल बॉडी बिल्डर बनना चाहता था, अनिल गर्लफ्रेंड के साथ ऐश करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed