{"_id":"1d5786aa09ca4267e7e70b1e2db5d378","slug":"croocks-looted-jwellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर लूटकर बदमाश फरार, पुलिस करती रही तकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर लूटकर बदमाश फरार, पुलिस करती रही तकरार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Apr 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से लौट रहे एक परिवार से हथियारबंद बदमाशों ने दनकौर के पास जेवर और रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
वारदात के बाद बदमाश तो फायरिंग करते हुए फरार हो गए, लेकिन जब पीड़ित शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे तो वर्दी वाले 12 घंटे तक सीमाओं के विवाद में उलझे रहे। बाद में एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
जानकारी के मुताबिक सिकंद्राबाद निवासी महेंद्र सिंह दो बहनों और पत्नी के साथ शादी में शरीक होने हरियाणा गए थे। बृहस्पतिवार देर रात घर लौटते वक्त दनकौर के चीती गांव की पुलिया पर एक स्विफ्ट कार ने उनकी सेंट्रो को ओवरटेक किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लाखों की LCD चुरा ले गए चोर
इस दौरान ड्राइवर महेंद्र की गाड़ी चला रहा था। ओवरटेक करने के बाद करीब पांच बदमाश महेंद्र की कार के पास आए, उनके हाथों में तमंचे और पिस्टलें थीं। उन्होंने महिलाओं के करीब डेढ़ लाख के जेवर उतरवा लिए और महेंद्र से 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने अपना क्षेत्र न होने का हवाला देते हुए पीड़ितों को सिकंद्राबाद पुलिस से संपर्क के लिए कहा।
जब सिकंद्राबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका दनकौर पुलिस से सीमा विवाद शुरू हो गया। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर में एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह के निर्देश पर दनकौर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया।