फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminal released by attacking on policemen in delhi

पुलिसकर्मियों पर हमला कर बदमाश को छुड़ाया

Sun, 22 Jan 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
criminal released by attacking on policemen in delhi

महेंद्र पार्क इलाके में एक बदमाश के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमला उस वक्त किया गया जब पुलिसकर्मी आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले जा रहे थे।  पुलिसकर्मियों पर पथराव कर परिजन, बदमाश को छुड़ा ले गए हैं।

विज्ञापन


पथराव में एक एएसआई व एक हेड कांस्टेबल जख्मी हो गए। घायल पुलिस कर्मियों की शिकायत पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश व उसके परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एएसआई संजीव व हेड कांस्टेबल विशाल महेंद्र पार्क इलाके में तैनात हैं। 19 जनवरी की शाम दोनों जहांगीरपुरी स्थित बीट संख्या 9 में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने जहांगीरपुरी इलाके में रहने वाले रवि को पकड़ा। उस पर झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिसकर्मी उसे पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता रोका और कर दिया पथराव 
जब दोनों पुलिसकर्मी रवि को थाने ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में रवि का भाई जसवीर मिल गया। जसवीर ने पुलिसकर्मियों का रास्ता रोक लिया और उन्हें धमकाने लगा। इस बीच रवि ने एएसआई संजीव का कॉलर पकड़कर उसे धक्का दे दिया। लेकिन संजीव ने रवि को नहीं छोड़ा।

इस पर जसवीर ने पत्थर उठाकर संजीव के हाथ पर मारा। इसी दौरान रवि की मां गुरमीत और बहन सोनिया भी वहां आ गई और फिर जसवीर के साथ मिलकर उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और फिर उन पर पथराव कर दिया।


संजीव व विशाल पथराव से खुद को बचाने में लग गए इसका फायदा उठाकर रवि, संजीव से हाथ छुड़ाकर अपने परिजनों के साथ वहां से भाग गया। इसी बीच एक अन्य सिपाही प्रभजोत वहां पहुंचा और घायल एएसआई और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल पुलिसकर्मियों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed