फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime branch of haryana police in uttar pradesh in search of wanted hariya

वांछित हरिया की तलाश में क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश में डेरा डाला 

Sat, 16 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 16 Dec 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
crime branch of haryana police in uttar pradesh in search of wanted hariya
- फोटो : demo

दूध कारोबारी की हत्या के मामले में गांव भैंसरावली निवासी हरिया की तलाश में क्राइम ब्रांच की दो टीमों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा व दादरी में डेरा डाल दिया है। बुधवार को गांव भैंसरावली में हत्या के गवाहों को धमकाने के लिए उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद पुलिस आयुक्त ने उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दूध कारोबारी गांव भैंसरावली निवासी प्रमोद उर्फ भीम (32 वर्ष) की तिगांव में गोली मारकर हत्या के मामले में पवन उर्फ हरिया की पुलिस को तलाश है। बुधवार देर शाम हरिया ने भीम हत्याकांड के गवाह ज्ञानचंद के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ हत्या में शामिल अनुज व अंकित भी वहां मौजूद थे। हरियाणा पुलिस ने हरिया पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पहले भीम की हत्या और अब गवाहों को धमकाने के लिए फायरिंग के बाद से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिया के बढ़ते दुस्साहस व लगातार वारदातों के चलते पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी ने क्राइम ब्रांच की टीमों को जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने के आदेश हैं। उधर इस घटना के बाद से भीम के परिवार वालों को चिंता सता रही है कि वह कोई और वारदात न कर दें। ऐसे में पुलिस ने उनके घर में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गार्द लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed