{"_id":"2a31954662f6395811256d923ccb4a78","slug":"credit-card-scam-master-maind-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल गया क्रेडिट कार्ड फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल गया क्रेडिट कार्ड फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाकर अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक को 74 लाख रुपये की चपत लगाने वाले मास्टर माइंड को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो बैंक का पूर्व कर्मचारी है।
विज्ञापन
इनके पास से स्कोडा कार, एलसीडी, दो लैपटॉप, फर्जी क्रेडिट व पेन कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें:सेफ नहीं है आपका ATM कार्ड, जानिए इस मामले को
विज्ञापन
सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात कार से जा रहे राजेश शर्मा उर्फ प्रदीप शर्मा और गौरव कुमार को गिरफ्तार किया। इस फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड राजेश गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहता है और गौरव मेरठ के शास्त्री नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
इनके पास से 13 फर्जी क्रेडिट कार्ड के अलावा दूसरे फर्जी कार्ड, कागजात और सामान बरामद हुए। गौरव बैंक में सत्यापन सेल में अधिकारी था।
यह भी पढ़ें: बैंक खाते की जानकारी दी तो लुट सकते हैं आप
साल 2011 में गौरव की मुलाकात होम लोन दिलाने वाले एजेंट राजेश शर्मा से हुई और झा नाम के एक युवक के साथ मिलकर इस गिरोह ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाने का धंधा शुरू किया। फर्जी नाम-पता और फोटो का सत्यापन गौरव की जिम्मेदारी थी और सत्यापन के बाद बैंक क्रेडिट कार्ड जारी कर देता था। पुलिस को इस गिरोह में शामिल दो और लोगों की तलाश है।
टारगेट के चक्कर में फंसा गौरव
गौरव कुमार ने पूना से एमबीए करने के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक में नौकरी शुरू की। उस पर टारगेट पूरा करने का दवाब था, जिसके चक्कर में वह इस गिरोह के जाल में फंस गया। क्रेडिट कार्ड बन जाने पर गौरव को बड़े होटलों में पार्टियां और कीमती गिफ्ट खरीद कर दिए गए, जिसके बाद वह इस दलदल में धंसता चला गया।
क्रेडिट कार्ड से चुकाया लोन
पुलिस ने बताया कि राजेश ने क्रेडिट कार्डों से महंगे जेवरात खरीदे और उन्हें गिरवी रखकर अपने क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित फ्लैट का लोन चुकाया। राजेश का 18 लाख रुपये का सोना मथुट फाइनेंस में जमा है। पुलिस राजेश के फ्लैट को सीज कराने के लिए कार्रवाई करेगी।