फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   created a plan by watching savdhaan india against her father

सावधान इंडिया देख बच्ची ने पिता को खिलाई जेल की हवा, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 16 Feb 2018 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
created a plan by watching savdhaan india against her father
molested

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में ऐसा मामला सामने आया जिसने एक परिवार को हिला के रख दिया। 11 वर्ष की बच्ची ने अपने पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया और फिर बड़ा ही अजीब कारण देते हुए मामला वापस भी ले लिया।

विज्ञापन


यह मामला पिछले साल सितंबर में सामने आया था। पुलिस ने बच्ची के पिता को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने रेप के चार्ज और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। यहां तक मामला दर्ज होने पर बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई। उस रिपोर्ट में पाया गया कि बच्ची के साथ कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन



  

created a plan by watching savdhaan india against her father
molested
बच्ची ने कहा मम्मी-पापा लड़ते थे

बच्ची की मां को ये बात तब पता लगी, जब वो बच्ची के पैरेंट्स टीचर मीटिंग में गई। वहां बच्ची की अध्यापिका ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में काफी कमजोर है। इस पर बच्ची रोने लगी और कहने लगी कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है।

उसने बताया कि उसके पिता रोज उसे गलत प्रकार से हाथ लगाते हैं। इस पर उसकी मां ने उसे फटकार लगाई कि अपने पिता पर ऐसा झूठा आरोप न लगाए। यहां तक उसने कहा कि उसके माता-पिता काफी लड़ते-झगड़ते हैं। बच्ची ने कहा कि इन सब कारणों से वह डरी रहती है और पढ़-लिख नहीं पाती।

इसके बाद मां ने अपनी बेटी की बात पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पु्लिस स्टेशन में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षा के लिहाज से अलग प्रज्ञा होम में रखा। उसी दिन पुलिस ने बच्ची का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड कराया। 
 


 

created a plan by watching savdhaan india against her father
molested

बच्ची ने जो कहा वो हैरान करने वाला था। उसने कहा कि उसने घटना को बढ़ा-चढ़ा कर बताया। उसके पिता ने कुछ भी गलत नहीं किया। वो काफी नाराज थी, अपने माता-पिता के झगड़े से। इसके बाद उसने टीवी पर सावधान इंडिया शो देखकर टीचर के सामने ये कहानी बनाई।

स्पेशल कोर्ट ने बच्ची के पिता को हर प्रकार से निर्दोष पाते हुए उसे रिहा कर दिया। बच्ची के मेडिकल से यह साफ हो गया था कि बच्ची के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। पूरा मामला जानने के बाद कोर्ट ने बच्ची के पिता को बरी कर दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed