फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court acquits man in rape case after girl turns hostile

जीजा रिहा, साली ने सुनाई रेप और हाई ब्लड प्रेशर की 'कहानी'

Thu, 22 May 2014 03:03 PM IST
Updated Thu, 22 May 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
Court acquits man in rape case after girl turns hostile

बलात्कार से जुड़ा यह मामला थोड़ा फिल्मी हो चला। साली ने अपने जीजा पर रेप का आरोप लगाया और फिर कहती है कि उसे हाई ब्लड प्रेशर है। हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा बलात्कार का यह मामला अपने आप में थोड़ा अजीब है।

विज्ञापन


दिल्ली के एक कोर्ट ने रेप के एक मामले में आरोपी को रिहा कर दिया। बलात्कार का आरोप लगाने वाली साली ने कोर्ट में कहा कि उसके जीजा ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए हैं। जिसके बाद एडिशनल सेशन जज कावेरी बावेजा ने दक्षिण दिल्ली में रहने वाले शेर सिंह को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

रेप के आरोप से मुकर गई लड़की

Court acquits man in rape case after girl turns hostile

इस मामले में पुलिस के पास बलात्कार का रिपोर्ट लिखाने वाली 19 साल की लड़की ही एकमात्र गवाह और सबूत थी। कोर्ट में उसके मुकरने के बाद व्यक्ति को रिहा कर दिया गया।

आदेश सुनाते हुए जज ने कहा कि लड़की के मुताबिक उसके और शेर सिंह के बीच कभी जिस्मानी रिश्ता नहीं बना है। इसके बाद आरोपी को बलात्कार की सजा से मुक्त किया जाता है। फैसले से पहले कोर्ट में लड़की की ओर से केस लड़ रहे वकील ने कहा कि लड़की को उसके जीजा ने करीब तीन महीनों तक बलात्कार किया।

वकील ने आगे बताया कि फरवरी 2014 में उसकी बहन बीमार थी और उसी को देखने उसके घर गई थी। उसी दौरान उसके जीजा ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके धमकी दी की अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। लड़की ने चुप रहना मुनासिब समझा क्योंकि उसे लगा कि उसने अगर यह बात किसी को बताई तो उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।

लड़की ने कोर्ट में बताई ब्लड प्रेशर की 'कहानी'

Court acquits man in rape case after girl turns hostile

इसके बाद लड़की ने अपना बयान बदल दिया। लड़की ने कहा कि उसके जीजा निर्दोष हैं। लड़की ने कोर्ट में कहा कि उसे हाई ब्लड प्रेशर रहता है और जब वह अपनी बहन के यहां गई थी तब उसे कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। उसे काफी बेचैनी हो रही थी। तभी वह घर से निकल गई।

लड़की ने कहा कि उसे पता ही नहीं चला कि वह पुलिस थाने कैसे पहुंच गई और जब उसे थोड़ा ठीक लगने लगा तो उसने देखा कि उसके जीजा पुलिस के हिरासत में थे। उसने पुलिसवालों से कहा भी कि वह उन्हें छोड़ दे लेकिन उन्होंने उसे छोड़ने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed