{"_id":"599d3f00c4614b2983bb90c47844508a","slug":"couple-asked-for-1-crore-extortion-money-from-builder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर कंपनी से दंपति ने मांगी 1 करोड़ रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर कंपनी से दंपति ने मांगी 1 करोड़ रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है। हालांकि, यह मामला गत दस माह पुराना है लेकिन लंबी रस्साकशी के बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी पक्ष के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-75 स्थित एक बिल्डर कंपनी ग्रुप के रविंद्र श्रीवास्तव ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत में बताया है कि दो वर्ष पहले शिवकुमार व उसकी पत्नी अनीता उनके यहां फ्लैट बुकिंग करवाने का कार्य करते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि 17 अक्टूबर 2012 को दोनों के बीच बुकिंग एमाउंट को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर रविंद्र ने आरोपी दंपति के सभी फ्लैट बुकिंग कैंसल कर बुकिंग एमाउंट का चार करोड़ रुपये का भुगतान दो बार में चेक के माध्यम से कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कंपनी द्वारा खोले गए दंपति के बैंक अकाउंट को भी बंद कर दिया। आठ अगस्त 2013 को आरोपी दंपति ने रविंद्र को पत्र लिखकर एक करोड़ रुपये की मांग की। इस पर रविंद्र ने एकाउंट जांच के बाद किसी भी तरह का बकाया होने से इंकार कर दिया।
इसके बाद रविंद्र ने इसकी जानकारी एसएसपी कार्यालय में जाकर दी। मामले में करीब दस माह तक जांच के बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर थाना-49 पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।