फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Convicted of killing his wife accused husband

पत्नी की हत्या का आरोपी पति दोषी करार

Fri, 23 Dec 2016 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 23 Dec 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन

पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की अदालत ने पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर आरोपी पति को इस मामले में दोषी करार देते हुए उसकी सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।  अदालत आगामी 3 जनवरी को सजा पर फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन


दो साल पहले पालम विहार क्षेत्र में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पुत्री आभा सेठी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह जनकपुरी दिल्ली की निवासी है, उसकी मां अल्का खुल्लर व पिता दीपक खुल्लर पालम विहार क्षेत्र में ही रहते हैं। पिता शराब पीने का आदी है और उसकी मां के साथ मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन


मां ने पिता के खिलाफ महिला सैल में भी शिकायत दी हुई थी। आभा ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता दीपक खुल्लर ने उसे फोन कर बताया कि उसने उसकी मां की गोली मार कर हत्या कर दी है। जब वह अपने पति के साथ पालम विहार आई तो उसने देखा कि मां खून से लथपथ पड़ी थी, उसे कई गोलियां लगी थी। उपचार के लिए तुरंत क्षेत्र के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आभा के बयान के आधार पर दीपक खुल्लर उर्फ रवि के खिलाफ हत्या व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। घटना के 2 दिन बाद दीपक खुल्लर को गिर तार कर लिया गया था और उसकी लाईसैंसी रिवॉल्वर मेरठ स्थित टोल बेरियर के पास से बरामद कर ली गई थी।


मामला अदालत में चला। परिजनों ने दीपक खुल्लर की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी अदालत में पेश की थी, जिसमें उसने अल्का की हत्या करना स्वीकार किया था। दीपक की आवाज का सैंपल मधुबन प्रयोगशाला भेजने के आग्रह को अदालत ने अस्वीकार कर दिया था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में जो गवाह व सबूत पेश किए, उनसे आरोपी पर लगे आरोप सिद्ध होना पाते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए उसकी सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed