फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   contractor murder case solve, friend bring him to death

गारमेंट्स कंपनी ठेकेदार हत्याकांड: साथी ने ही की हत्या

Wed, 15 Jun 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
contractor murder case solve, friend bring him to death

गारमेंट्स कंपनी में ठेकेदार विनोद यादव की हत्या उसके ही साथी ने की थी। मामले की पड़ताल में जुटी बडख़ल क्राइम ब्रांच टीम ने हत्यारे की पहचान कर ली है। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए आरोपी फरार है, क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मालूम हो कि विनोद कुमार उर्फ राजन डीएलएफ एरिया स्थित एक गारमेंट्स फैक्ट्री में ठेकेदार था। 10 जून की रात वह घर वापस लौट रहा था कि जान लेने की नीयत से उसके गले पर किसी ने धारदार हथियार से वार कर दिया था। पुलिस को विनोद शिव कालोनी में सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


बीके सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले की जांच में जुटी सीआईए बदरपुर बॉर्डर टीम को घटना स्थल के पास ही लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ सुराग मिले थे। फुटेज में बाइक पर विनोद, उसका साथी सूरज और एक अन्य व्यक्ति दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के कुछ समय पहले यह यह दोनों ही विनोद के साथ थे इस पर पुलिस ने इन दोनों को जांच के घेरे में लिया। जांच में पाया गया कि इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में धारदार हथियार का घाव है। विनोद की हत्या भी धारदार हथियार से की गई थी।


पुलिस कागअनुमान है कि हमलावर और विनोद के बीच हाथापाई हुई होगी जिसमें हमलावर जख्मी हो गया होगा। डीसीपी सेंट्रल वीरेंद्र विज ने बताया कि हत्याकांड की जांच चल रही है जल्द ही हत्यारे को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed