{"_id":"584eec3c4f1c1bb324649d0d","slug":"constable-catch-the-crooks-with-the-attack-on-the-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार संग बदमाश पकड़ने गए शख्स पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवलदार संग बदमाश पकड़ने गए शख्स पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समयपुर बादली इलाके में हवलदार के साथ बदमाश पकड़ने गए शख्स पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पीड़ित पर डंडे से हमला कर उसके सिर को पत्थर मारकर फोड़ डाला। हवलदार ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बलजीत बतौर हवलदार समयपुर बादली थाने में तैनात है। रविवार रात उसकी ड्यूटी मुकरबा चौक पर थी। रात करीब 10 बजे दो युवक उसके पास आए और बताया कि गंदा नाला के पास कुछ युवक लूटपाट कर रहे हैं। बलजीत उस समय टूर एंड ट्रैवल्स में काम करने वाले बकौली गांव निवासी सतीश से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
बलजीत बदमाशों की तलाश में गंदा नाला की ओर जाने लगा। सतीश भी उसके पीछे-पीछे चल दिया। गंदा नाला के पास तीन-चार संदिग्ध युवक खड़े थे। बलजीत को देखते ही सभी बदमाश वहां से भाग गए और कुछ दूर जाकर छिप गए। इसी दौरान बलजीत ने सतीश के चीखने की आवाज सुनी और उस ओर भागा। उसने देखा कि बदमाश सतीश को डंडा व पत्थर से मार रहे हैं।
विज्ञापन
हवलदार बलजीत को आता देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए। बलजीत ने गंभीर रूप से जख्मी सतीश को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश इसी इलाके के रहने वाले हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।