फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   congress leader targeted by thieves in faridabad

चोरों ने बनाया कांग्रेसी नेता के घर को निशाना, नकदी और आभूषण उड़ाया

Wed, 06 Apr 2016 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
congress leader targeted by thieves in faridabad

गांव वजीरपुर में एक कांग्रेसी नेता के घर से चोर हजारों रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे और दूसरे कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी थी।

विज्ञापन


भूपानी थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर में कांग्रेसी नेता एवं सहकारी समिति बैंक के वाइस चेयरमैन बाल किशन वशिष्ठï अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार-सोमवार रात को घर के सारे सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे।
विज्ञापन


बह जब नींद खुली तो कमरे से बाहर जाने के लिए दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर से कुंडी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। उनके पिता व तीनों भाइयों के कमरों के दरवाजे भी बाहर से बंद थे। पड़ोसियों की सहायता से दरवाजे खुलवाए गए। नीचे आने पर कमरों में सामान फैला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदूक और अलमारी भी खुली हुई थी। सूचना मिलने पर खेड़ी चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चोर पड़ोसी की छत के रास्ते मकान में घुसे होंगे। बालकिशन ने बताया कि चोर उनके घर से करीब 40 हजार रुपये नकदी तथा सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed