दिल्लीः टीचर ने डांटा तो 12वीं के छात्रों ने चाकुओं से गोदकर कर दी टीचर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नांगलोई इलाके में दो छात्रों ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करते हुए ऐसी वारदात की जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल क्लास टीचर ने स्कूल में उपस्थित न रहने पर एक छात्र का नाम काट दिया।
बस इसी बात से नाराज छात्र ने एक अन्य छात्र के साथ मिलकर टीचर को चाकू मार दिए। पेट, कमर और जांघ में चाकू लगने के बाद पीड़ित शिक्षक मुकेश कुमार (50) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।
नांगलोई थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही छात्र नाबालिग हैं।
पिछले काफी समय से हो रही थी
पिछले काफी समय दोनों ही छात्र क्लास से अनुपस्थित थे। मुकेश ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी दोनों क्लास में नहीं आए। उल्टा छात्रों ने मुकेश से बदसलूकी भी की।
स्कूल के प्रधानाचार्य से सुलह करने के बाद मुकेश ने एक छात्र को स्कूल से निकाल दिया। घटना के बाद से आरोपी छात्र नाराज हो गया। सोमवार को स्कूल में परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही मुकेश स्कूल से बाहर निकले आरोपियों ने मुकेश को घेर लिया।
कहासुनी के बाद कर दिया हमला
कहासुनी के बाद आरोपियों ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया। मुकेश ने भागकर जान बचाने का भी प्रयास किया लेकिन दोनों ने उन्हें चाकू के तीन वारकर मार दिया। बाद में दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों की पहचान कर ली गई है। परिजनों से पूछताछ कर छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुछ घंटों तक अस्पताल में संघर्ष करने के बाद शिक्षक मुकेश कुमार ने दम तोड़ दिया तो दिल्ली के शिक्षकों को गुस्सा फूट पड़ा और गुस्से का शिकार बन गए दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया। सिसोदिया पर शिक्षकों का गुस्सा इसलिए निकला क्योंकि अब तो सवाल स्कूल में उनकी सुरक्षा का खड़ा हो गया है। किसी को डांट देंगे तो हत्या हो जाएगी.शिक्षकों ने अपना यही डर सिसोदिया के सामने रखा।
हत्या के आरोपी दोनों छात्र हिरासत में
हत्या के आरोपी दोनों छात्र हिरासत में ले लिए गए हैं लेकिन शिक्षक मुकेश की हत्या से दिल्ली के स्कूल शिक्षक आंदोलन पर उतारू हो गए हैं. आज स्कूल में लिखाई पढ़ाई नहीं होगी।
शिक्षक हड़ताल पर हैं लेकिन सवाल ये है कि जिन बच्चों को वो पढ़ा लिखाकर बेहतर इंसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं उन छात्रों से ही शिक्षक को डर लगे तो क्या होगा आगे।