फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 11 student shot his girlfriend and then tried to commits suicide himself in Ghaziabad

11वीं के छात्र की प्रेमिका से हुई कहासुनी तो बैग से पिस्टल निकालकर मारी गोली, और फिर...

Thu, 21 Dec 2017 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Dec 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student shot his girlfriend and then tried to commits suicide himself in Ghaziabad
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक सिरफिरे छात्र ने कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा को गोली मार दी। वो सड़क पर 10 मिनट तक तड़पती रही। इसके बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मार ली और फरार हो गया। जानिए उसके बाद क्या हुआ। 
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित वार्तालोक अपार्टमेंट के पास बुधवार शाम 11वीं के एक छात्र ने 10वीं की छात्रा को तीन गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। छात्रा सड़क पर करीब 10 मिनट तक तड़पती रही, लोगों ने मदद की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- ग्राम प्रधान के पति ने होमगार्ड को मारी गोली, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को गोली मारने के 10 मिनट बाद छात्र मौके से भाग गया, लेकिन उसे दबोच लिया गया। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। वसुंधरा सेक्टर-4 के एक अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहने वाली छात्रा दिल्ली के एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। उसके पिता नोएडा की निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। 

वसुंधरा सेक्टर-1 का रहने वाला आरोपी छात्र भी छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ता है। उसके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। बुधवार शाम 6:30 बजे छात्रा मेवाड़ कॉलेज के पास से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया। दोनों में कहासुनी हुई।

Class 11 student shot his girlfriend and then tried to commits suicide himself in Ghaziabad
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र ने अपने स्कूल बैग से रिवॉल्वर निकाल कर छात्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसके बाद खुद के सिर में भी गोली मार ली। छात्रा को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पढें:- नाले में पड़े बोरे से बह रहा था खून, खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे ने बताया कि आरोपी छात्र को पकड़कर अटलांटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइसेंसी रिवॉल्वर और छात्र-छात्रा के बैग जब्त कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed