फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   body of a young man found in a bag at delhi

नाले में पड़े बोरे से बह रहा था खून, खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 18 Dec 2017 11:58 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Mon, 18 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
body of a young man found in a bag at delhi
फाइल फोटो
लोगों को नाले में एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। जिसमें से खून बह रहा था। जब लोगों ने उसे नाले से निकालकर खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए क्या था उस के बोरे में?...
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। वेलकम इलाके में वेस्ट गोरखपार्क के पास नाले में लोगों को सोमवार सुबह एक बोरा नाले में पड़ा दिखाई दिया। बोरे को लोगों ने पहले बाहर निकाला और फिर उसे खोलकर देखा। 
विज्ञापन


पढ़ें:- मिस्ड कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, अंत इतना दर्दनाक किसी ने सोचा न होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरे में एक युवक का शव तीन टुकड़ों में बंटा मिला। युवक की ऐसा हाल में मिले शव की खबर पूरा इलाके में आग की तरह फैल हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया जा रहा है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। लोगों ने आशंका है जताई है कि गला रेतने के बाद युवक को टुकड़ों में बांटा गया।

body of a young man found in a bag at delhi
फाइल फोटो
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे  सूचना मिली कि वेस्ट गोरखपार्क स्थित गली नंबर-6 के पास नाले में बोरे के अंदर लाश है। बोरे से खून भी बह रहा है। वेलकम थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

पढ़ें:- ग्राम प्रधान के पति ने होमगार्ड को मारी गोली, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

बोरे को नाले से बाहर निकाला गया, जिसमें युवक की लाश मिली। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। वहां उसका शरीर तीन टुकड़ों में था।

आशंका है कि हत्या कर शव को छुपाने की नियत से शव को बोरे में कर नाले में डाला गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed