फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Home guard shot dead in Maharajganj of uttar pradesh

ग्राम प्रधान के पति ने होमगार्ड को मारी गोली, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 16 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Home guard shot dead in Maharajganj of uttar pradesh
फाइल फोटो
ग्राम प्रधान के पति ने होमगार्ड को गोली मार दी। वजह जानकर आप चौंक जाएंगे। घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की है। कोतवाली थाना इलाके के बरगदवां राजा गांव में प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहे होमगार्ड के जवान को ग्राम प्रधान के पति ने गोली मार दी और फरार हो गया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस  ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच थाना इलाके के चकिया गांव के रहने वाले दीपचंद की बेटी की शादी बरगदवां राजा गांव की किशमती देवी के बेटे विनोद से हुई है। विनोद के पिता का निधन हो चुका है। 
बेटी की शादी के बाद होमगार्ड दीपचंद का बरगदवां राजा गांव आना जाना लगा रहा। 

पुलिस का कहना है कि पति के निधन के बाद किशमती देवी की गांव के ही ब्रजेश यादव से नजदीकी हो गई थी। लेकिन बेटे की शादी के बाद उनका झुकाव समधी दीपंचद की ओर होता गया और ब्रजेश यादव से किशमती दूरी बनाती गईं। 

Home guard shot dead in Maharajganj of uttar pradesh
फाइल फोटो
ब्रजेश यादव बरवांराजा गांव की प्रधान आरती देवी का पति है। किशमती देवी की बेरुखी ब्रजेश यादव को परेशान करने लगी। वह दीपचंद को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा और उसे रास्ते से हटाने की फिराक में था। 

शुक्रवार की रात दीपचंद अपनी बेटी से मिलने बरवांराजा गांव गए थे। बताया जाता है कि रात में भोजन कर सभी बरामदे में बैठे थे कि ब्रजेश यादव आ गया और दीपचंद को गोली मार कर फरार हो गया। 

पढ़ें:- प्रेमिका को दूसरे छात्र के कमरे में जाते देखा था, फिर किया ऐसा कांड पैरों तले खिसक गई जमीन

गोली दीपचंद की पीठ में लगी। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल दीपंचद को जिला अस्पताल ले गई। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed