फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child die when public toilet pillar collapsed

लुकाछुपी खेल खेल रहा था मासूम, सिर पर गिरा पब्लिक टॉयलेट का पिलर और हो गई...

Thu, 22 Mar 2018 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
child die when public toilet pillar collapsed
डेमो - फोटो : डेमो

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में लुकाछुपी खेलते हुए आठ साल के मासूम के ऊपर सार्वजनिक शौचालय का सिमेंट का पिलर गिर गया। हादसे के बाद मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी शिनाख्त मनीष (8) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसा दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, दिल्ली सरकार के जनसुविधा परिसर में हुआ। परिवार का आरोप है कि पिछले साल ही इस शौचालय का निर्माण किया गया था। तिलक नगर थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम मनीष परिवार के साथ श्याम नगर, तिलक नगर जेजे कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता गोपाल, मां पूनम व दो भाई-बहन हैं। मनीष पास के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरु हुई छानबीन

child die when public toilet pillar collapsed
death shimla

स्कूल की छुट्टियां होने के कारण सोमवार सुबह वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के जन सुविधा केंद्र में लुकाछुपी खेल रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर दीवार के साथ खड़ा सिमेंट का पिलर गिर गया। हादसे में मनीष बुरी तरह जख्मी हो गया।

सूचना मिलने के बाद परिजन मनीष को पहले गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गए, वहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर डीडीयू में मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों उसका शव लेकर घर आ गए।

बाद में पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने शौचालय का निर्माण करने वाली कंपनी पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed