{"_id":"07d12162d2d8ef0e832a6495a89010b9","slug":"cheque-theft-and-2-lakh-withdrawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरियर से भेजते हैं चेक तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरियर से भेजते हैं चेक तो पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 24 Feb 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक व्यक्ति को कुरियर से चेक भेजना महंगा पड़ गया। जालसाज ने चेक पर ओवरराइटिंग कर पीड़ित को दो लाख रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बी दास पुत्र कंचन स्वरूप दास 2/40 रिफाइनरी नगर मथुरा के निवासी हैं।
उन्होंने दस जुलाई 2013 को एक चेक कुरियर से नोएडा भेजा था। उन्होंने एक कंपनी के नाम दो लाख छह हजार दो सौ रुपये का चेक गुलमोहर पार्क सेक्टर-15 स्थित कंपनी के नाम जारी किया था।
17 जुलाई को केनरा बैंक की शाखा में राजेश नाम के व्यक्ति ने चेक कैश करा लिया। आरोप है कि चेक पर ओवरराइटिंग के जरिये नाम बदलकर कैश कराया गया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन