फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Checking to prevent browning taunt police, arrested

चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस पर ताना तमंचा, गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2014 12:34 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Fri, 04 Jul 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
Checking to prevent browning taunt police, arrested

मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग से बचकर भाग रहे दो बदमाशों को रोकने पर उन्होंने दो होमगार्ड पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने होमगार्ड पर तमंचे से फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। बदमाशों ने एक होमगार्ड के सिर पर तमंचे की बट मारी और राइफल छीनने की कोशिश की।

विज्ञापन


होमगार्ड ने बदमाश का डटकर मुकाबला किया। बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिसकर्मियों ने लोगों के साथ घेरकर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश वैशाली में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने आए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे मेट्रो स्टेशन से कुछ दूरी पर चेकिंग कर रही पीसीआर ने एक बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकना चाहा तो वे भागने लगे। पीसीआर ने उनका पीछा किया तभी मेट्रो स्टेशन के पास ड्यूटी कर रहे होमगार्ड मिन्टू कुमार और सचिन कुमार ने अपनी बाइक बदमाशों के सामने लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर बैठा बदमाश भागने लगा, वहीं बाइक चला रहे बदमाश ने तमंचा निकालकर होमगार्ड पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि तमंचे से गोली नहीं चली। इस दौरान दोनों होमगार्ड बदमाश को दबोचने के लिए दौड़े तो बदमाश ने तमंचे की बट मिंटू के सिर में मारी और उसकी राइफल छीनने की कोशिश की।

हाथपाई के दौरान होमगार्ड ने उसे दबोचने की कोशिश की तो बदमाश भागने लगा। आधा किलोमीटर उसका पीछा करने के बाद पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर उसे दबोचा, वहीं दूसरा बदमाश वैशाली सेक्टर चार से ही भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश का नाम परवेज है और वह खतौली का रहने वाला है।

जांच में पता चला है कि मेरठ में उस पर लूट की करीब दर्जनभर रिपोर्ट दर्ज हैं और गैंगेस्टर भी लगा है। करीब 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया है। उसका साथी सादिक निवासी मवाना मेरठ पर भी हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज हैं। सीओ अतुल यादव ने बताया कि सादिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दगा दे गई राइफल
होमगार्ड मिन्टू कुमार के अनुसार बदमाश के भागने के दौरान उसने राइफल चलाने का प्रयास किया। मगर राइफल चली ही नहीं। कारतूस लोड करने के दौरान राइफल जाम हो गई। होमगार्ड मिन्टू के अलावा होमगार्ड सचिन कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, अक्षय कुमार और महीपाल सिंह ने मिलकर बदमाश को दबोच लिया।

आए दिन होती है चेन स्नैचिंग
मेट्रो स्टेशन के पीछे श्री कृष्ण वाटिका के पास जहां बदमाशों की होमगार्ड से मुठभेड़ हुई वहां आए दिन चेन स्नैचिंग की वारदातें होती हैं। दरअसल, रोड की स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से रात के समय बदमाश आसानी से लोगों को निशाना बनाते हैं।

नंबर प्लेट पर दोनों ओर था नंबर
सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि बदमाशों से बरामद बाइक में नंबर प्लेट टूटी मिली है। साथ ही नंबर प्लेट के दोनों ओर नंबर लिखा है। इससे साफ है कि वे घटना के बाद नंबर प्लेट बदल लेते थे। पुलिस को शक है कि दोनों इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ही कई चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।


एसएसपी ने होमगार्डों को दिया पुरस्कार
बदमाश को जान पर खेलकर दबोचने वाले दोनों होमगार्डों की बहादुरी से प्रभावित होकर एसएसपी धर्मेंद्र कुमार ने मिन्टू कुमार और सचिन कुमार को दो-दो हजार रुपये देकर उनकी बहादुरी को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed