{"_id":"59676c3a4f1c1bb2418b4ddc","slug":"chain-snatched-by-bikers-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला से चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने महिला से चेन झपटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर एक महिला से चेन छीन ली। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सेक्टर-50 थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
इसमें सुबह सैर करने निकली महिला से बाइक सवार बदमाश चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
पीड़ित महिला एस कौशल्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह 6:30 बजे साउथ सिटी-दो में निरवाना के पास सैर कर रही थीं। तभी दो बदमाश बाइक पर आए । इसमें से एक ने उतरकर चेन झपट ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश डिस्कवर बाइक पर आए थे। चेन छीनने वाले बदमाश ने हरे रंग की कमीज पहनी हुई थी। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन