फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case registered against 17 in paimaish case in gurugram

फिरनी की पैमाईश को लेकर झगड़ा, 17 पर केस दर्ज

Sun, 22 Jan 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 22 Jan 2017 09:12 AM IST
सार

फिरनी की पैमाईश को लेकर झगड़ा, 17 पर केस दर्ज

विज्ञापन
case registered against 17 in paimaish case in gurugram

विस्तार

खंड के गांव जलालपुर सोहना में सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर 17 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का दावा है की जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जलालपुर सोहना के सरपंच इमरान ने पुलिस को बताया की गांव के कुछ दबंग लोगों ने फिरनी पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसे हटाने के लिए पंचायत की और से 14 जनवरी को पटवारी व गिरदावर से फिरनी की पैमाइश कराई जा रही थी।
विज्ञापन


सरपंच का आरोप है की जब शाम करीब 4 बजे खेड़ा ढाणी पर पैमाइश करने पहुंचे तो  यामीन ने विरोध करते हुए पैमाइश का काम रोक दिया।  उक्त व्यक्ति ने पंचायत की फिरनी पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया हैं। कब्जा हटवाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर लाठी, डंडे, सरिया व अवैध हथियार से उसके परिजनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच का आरोप है की झगड़े में इकबाल , साहून व आमिर पर फरसा, लाठी से हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। झगडे़ का शोर सुनकर मौके पर पहुंची महिला मीना को भी दोषियों ने घायल कर दिया। सरपंच का आरोप है की विरोध करने पर दोषियों ने उसे व उसके भाई मुबारिक के साथ भी मारपीट की।


सरपंच का आरोप है की झगड़ालू दबंग व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। पुलिस ने सरपंच इमरान के बयान पर यामीन , साजिद , खुर्शीद , इसराईल , वाजिद , हसन मुबारिक , अरसद , इरफान , आजम , आरिफ , आसिफ , इमरान , साबरा , जरीना , रबीना व जुबैदा 17 नामजद के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed