फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of eve teasing with 4 year old by dj operator

थ्री स्टार होटल में डीजे वाले बाबू ने 4 वर्षीय मासूम के साथ की ऐसी हरकत, जान कर रह जाएंगे दंग

Tue, 06 Mar 2018 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 06 Mar 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
case of eve teasing with 4 year old by dj operator

चार साल की मासूम के साथ डीजे ऑपरेटर ने किया ऐसा काम कि जान कर रह जाएंगे..

विज्ञापन


लगन समारोह में शामिल होने एक थ्री स्टार होटल में गई चार वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग ने आपबीती माता-पिता को बताई।

इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार कादीपुर निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सेक्टर-15 के एक होटल में लगन समारोह में शामिल होने आया था। उनकी 4 वर्षीय बेटी शौच के लिए पुरुष बाथरूम में अकेली चली गई।

इस दौरान बाथरूम में पहले से ही पार्टी का डीजे ऑपरेटर 19 वर्षीय रोहित मौजूद था, जिसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची जब रोती हुई बाथरूम से बाहर आई तो माता-पिता ने इसके बारे में पूछा।

नाबालिग ने आपबीती बताई। इस पर उन्होंने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र खटाना ने बताया कि आरोपी ने समारोह में डीजे लगाया हुआ था। जिसे बच्ची ने पहचान लिया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed