स्कूटी पर सवार कोर्ट से लौट रही थी, कार सवारों ने फेंका तेजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कोर्ट से शुक्रवार को तारीख लेकर आ रही स्कूटी सवार महिला पर कार सवार कुछ लोगों ने तेजाब फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पीड़िता को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता का कोर्ट में अपने ससुराल वालों के साथ केस चल रहा है। उसने ससुराल के लोगों पर तेजाब से हमले का आरोप लगाया है।
सिविल लाइन कॉलोनी निवासी पूजा ने बताया कि वह मूलरूप से गांव नांगल की रहने वाली है।
गत 2 फरवरी वर्ष 2013 को दिल्ली के प्रह्लादपुर निवासी अमित के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे और दहेज की मांग कर रहे थे।
ससुरालवालों ने बताया बेटे को डीएसपी
पीड़िता का यह भी कहना है कि शादी के पहले ससुराल वालों ने झूठ बोला था कि लड़का डीएसपी है। पीड़िता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ केस दायर कर रखा है। मामला जिला कोर्ट में विचाराधीन है।
शुक्रवार को पीड़िता केस की तारीख के सिलसिले में जिला अदालत आई थी। लौटते वक्त एनएच-टू पर धोलागढ़ मोड़ के पास कार सवार कुछ लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
उसके मुताबिक, कार में उसका देवर मन्नू, सास कमलेश, एक रिश्तेदार सतीश सवार थे। चालक और एक अन्य व्यक्ति को वह पहचान नहीं पाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।