फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car loot in greater noida by bikers

बीयर की बोतल से तोड़ा कार का शीशा और पिस्टल सटा दी

Fri, 30 May 2014 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 30 May 2014 05:19 AM IST
विज्ञापन
Car loot in greater noida by bikers

ग्रेटर नोएडा के हैरीटेज गोलचक्कर पर बुधवार रात बाइकर्स ने एक व्यापारी की कार लूट ली। काफी दूर से बदमाश व्यापारी का पीछा कर रहे थे और पास आने पर उन्होंने बीयर की बोतल से कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने व्यापारी की कनपटी पर पिस्टल रख दी और उसकी स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरौंडी गांव निवासी रामबीर सिंह किराना व्यापारी हैं। वह बुधवार रात अल्फा-वन कमर्शियल बेल्ट में आए थे। वापस लौटते वक्त पल्सर सवार दो युवक कार के पीछे लग गए।
विज्ञापन


हैरीटेज गोलचक्कर के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार पर बीयर की बोतल फेंकी, जिससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। रामबीर ने गाड़ी रोकी और बोतल फेंकने वालों को देखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबीर जैसे ही कार से बाहर आए बाइक पर सवार एक युवक ने उन पर पिस्टल तान दी। इस दौरान दूसरा युवक कार में बैठ गया। दोनों ने गाड़ी मालिक को कुछ दूर पैदल चलने के लिए कहा और इसके बाद कार लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी रास्तों पर चेकिंग की, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए।

एक और लूट की कोशिश नाकाम
बाइकर्स ने रामबीर की कार लूटने से पहले एक अन्य व्यक्ति को लूटने का प्रयास किया था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तो पल्सर सवार बदमाशों की गाड़ी पर स्टील की नंबर प्लेट थी, लेकिन उस पर नंबर नहीं लिखे थे।


अल्फा-वन कमर्शियल बेल्ट में इन युवकों ने कार में बैठे संगीत चौधरी को शिकार बनाने की कोशिश की। बदमाशों ने कार को दो बार ठक-ठकाया, जिसके बाद संगीत ने युवकों को डांट दिया। स्थानीय भाषा के प्रयोग पर युवक हिचके और स्थानीय समझकर इरादा बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed