{"_id":"26a116ffa1f278733795a03336488208","slug":"car-loot-from-amity-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज साहब की कार ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज साहब की कार ले उड़े चोर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय के सामने खड़ी गाजियाबाद के एक जज की कार को चोर ले उड़े। इसके अलावा विभिन्न स्थानों से वाहन चोर एक ट्रक समेत पांच वाहन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद अदालत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल गुप्ता ने थाना सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बृहस्पतिवार को सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सामने खड़ी उनकी ऑल्टो कार डीएल 1 सीएल-2476 चोरी हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा कैलाश नगर विजयनगर गाजियाबाद निवासी मनोज शर्मा ने थाना सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छिजारसी केसामने खड़ा उनका हाइवा ट्रक यूपी 14एटी-3449 चोरी हो गया।
विज्ञापन
वहीं, सी-100 सेक्टर-4 की कंपनी में काम करने वाले केशर राम गुप्ता ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-1 मदर डेयरी के सामने से उनकी बाइक चोरी हो गई। सी ब्लाक सेक्टर-22 निवासी प्रकाश चंद ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर केसामने खड़ी उनकी बाइक चोरी चली गई है।
कल्याणपुरी दिल्ली निवासी धीरेंद्र ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-27 से उनकी बाइक चोरी हो गई है। इसी तरह डब्ल्यू ब्लाक सेक्टर-12 निवासी विक्रम कुमार ने थाना सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि चोरों ने उनके घर केसामने खड़ी बाइक चोरी कर ली।