{"_id":"76d5786ef0ee6e25aa930f3efe7e69eb","slug":"car-hits-pcr-3-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने PCR में मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने PCR में मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 28 Jun 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव सेक्टर-54 के पास शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने पुलिस पीसीआर को टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उधर, आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ सहित पीसीआर में तीन पुलिसकर्मी सेक्टर-54 के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात 1.50 बजे पार्क अस्पताल के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने पीसीआर को टक्कर मार दी। इससे पीसीआर में बैठे तीन पुलिसकर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों ने थाने में घटना की सूचना दी तो कई और पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए। उधर, नशे में धुत्त कार चालक फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन, घायल होने की वजह से वह भाग नहीं सका और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सड़क हादसों में 10 की मौत
आरोपी की पहचान पार्श्वनाथ ग्रीन विले निवासी विशाल मुद्गिल के रुप में हुई। वह एक निजी आईटी कंपनी में काम करता है। उधर, दुर्घटना में एएसआई रतनलाल को हल्की चोट आई है। जबकि, पीसीआर चालक कांस्टेबल अशोक के कलाई में फ्रैक्चर और कांस्टेबल रमेश के सिर और पैर में चोट लगी है।
दुर्घटना के बाद आरोपी चालक समेत तीनों पुलिसकर्मियों को पार्क अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल से रिलीज होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।