फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car fell down in yamuna due to fog, two dead

पार्टी कर रहे युवकों की कार स्मॉग के कारण यमुना मेें गिरी, दो युवकों की गई जान

Fri, 10 Nov 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
car fell down in yamuna due to fog, two dead
कार के यमुना में गिरने से 2 की मौत - फोटो : अमर उजाला

तिमारपुर इलाके में बुधवार देर रात यमुना किनारे पार्टी कर लौटते युवकों की स्विफ्ट कार नदी में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन बाल-बाल बचे। हादसा स्मॉग के चलते हुआ, जिसकी वजह से चालक कुछ देख नहीं पाया।

विज्ञापन


सभी छात्र दिल्ली पुलिस में भर्ती होने की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों मृत युवकों की मां और बुआ दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, मरने वाले युवकों की पहचान हौजखास पुलिस कॉलोनी निवासी कृष्ण यादव (22) और दीपक जांगीर (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दीपक बुधवार रात दस बजे अपनी स्विफ्ट कार से कृष्ण यादव के साथ दीपक से मिलने के लिए वजीराबाद गांव आया। वहां उन्होंने पास ही में रहने वाले आनंद और आकाश को भी बुला लिया। सभी एसएससी की तैयारी कर रहे थे, ताकि दिल्ली पुलिस में भर्ती हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के किनारे कार खड़ी कर सभी पार्टी में जुटे

car fell down in yamuna due to fog, two dead
किशन यादव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, दीपक के मकान मालिक ने घर में पार्टी की अनुमति नहीं दे रखी है। इसलिए सभी दोस्त कुछ देर बात करने के बाद कार में सवार होकर जगतपुर स्थित यमुना के श्याम घाट के पास पहुंचे।

नदी के किनारे कार खड़ी कर सभी पार्टी में जुट गए। तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार यमुना नदी में गिर गई है। पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाल लिया।

कार में दीपक और कृष्ण यादव के शव मिले। इन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में बचे तीनों युवकों से पूछताछ शुरू की। 

सड़क पर आने के बजाय नदी में गिरी कार

car fell down in yamuna due to fog, two dead
किशन के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवकों ने बताया कि पार्टी के बाद कार को वजीराबाद निवासी दीपक चलाने लगा। दीपक, आकाश और आनंद पिछली सीट पर बैठ गए। कृष्ण ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था।

कार को स्टार्ट कर सड़क पर लाने का प्रयास किया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गई। पानी में कार गिरते ही दीपक दरवाजा खोलकर बाहर निकल गया। पिछली सीट पर बैठे आनंद और आकाश कार का शीशा खोलकर बाहर आ गए, लेकिन दीपक जांगीर और कृष्ण बाहर नहीं निकल पाए।

मृतकों के परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed