{"_id":"5720b3184f1c1b4c0fa9167e","slug":"bus-driver-kidnapped-and-looted-11-thousand-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर बिलासपुर हाईवे पर फेंका, 11 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बनाकर बिलासपुर हाईवे पर फेंका, 11 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात सुलतानपुर रेलवे फाटक के नजदीक झील के पास चार लोगों ने दस टायर ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर उसे रुकवाया और चालक से 11 हजार रुपये लूट लिए। चालक के हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डालकर ले गये। बाद में बिलासपुर के नजदीक सुबह सड़क पर धक्का देकर फरार हो गये। सुबह किसी तरह चालक फर्रूखनगर थाने में पहुंचा।
बाबरिया तहसील बानसूर जिला अलवर राजस्थान निवासी मामचंद ने बताया कि वह देर रात सामान बेचकर दिल्ली से फर्रूखनगर के रास्ते दस टायर खाली गाड़ी से सुलतानपुर रेलवे फाटक के पास फर्रूखनगर की ओर जा रहा था। वहां चढ़ाई पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगवाकर उसे रोका।
ड्राईवर की सीट से खींचकर नीचे उतार लिया। उसके साथ मारपीट कर 11 हजार रुपये लूट लिए। उसके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी डालकर अपने साथ ले गये। बिलासपुर के नजदीक हाईवे पर सड़क के किनारे धक्का देकर फरार हो गये। सुबह किसी तरह वह फर्रूखनगर थाने पहुंचकर उसने आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने मामचंद के ब्यान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।