फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   burgulary in khurja, delhi police arrest thieves

चोरी की थी खुर्जा में, छुपा हुआ था दिल्ली में

Sat, 15 Mar 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
burgulary in khurja, delhi police arrest thieves

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुर्जा, बुलंदशहर की बुर्ज उस्मान कालोनी में लेक्चरार के घर डकैती डालने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान खावेश ज्ञान निवासी खुर्जा व गैंग सरगना अतीक अहमद उर्फ पहलवान (28), मोर्चे वाली गली खुर्जा निवासी जान मोहम्मद उर्फ कलुआ (28) और साहिबाबाद निवासी तौसीफ अली (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए लाखों रुपये के जेवरात, कैश, तीन पिस्टल, दस जिंदा कारतूस व लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो इसी गैंग ने दो जनवरी को दिल्ली की दिलशाद कालोनी में व्यवसायी के घर डकैती डाली थी। अपराध शाखा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली और खुर्जा में डकैती डालने वाले गैंग के कुछ बदमाश अप्सरा बार्डर की ओर से दिल्ली आने वाले है। सूचना के बाद पुलिस ने स्विफ्ट कार में आए तीन बदमाशों को दबोच लिया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और लाखों रुपये के जेवरात व पंद्रह हजार रुपये कैश बरामद किए। अतीक ने बताया कि वह गैंग सरगना है। उसके गैंग में दस से अधिक सदस्य हैं। ज्यादातर लोग खुर्जा, बुलंदशहर के रहने वाले है।

दो जनवरी को गैंग ने दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में व्यवसायी के घर साढ़े आठ लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए थे। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


वहीं अन्य मामले में 11 मार्च को बदमाशों ने खुर्जा के लेक्चरार के घर दिन-दहाड़े डकैती डाली। बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर यहां से लाखों रुपये के जेवरात और कैश लूट लिया। फरार होते समय बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाकर वहां के लोगों में दहशत फैला दी थी।

पुलिस की पूछताछ में अतीक ने बताया कि संजय नामक बदमाश गैंग को हथियार सप्लाई करता है। जबकि गुलजार नाम का बदमाश रैकी कर जगह का चुनाव करता था। तय होने के बाद उस जगह पर धावा बोल दिया जाता था। अतीक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता फौज से रिटायर थे। अब फिलहाल उनकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed