फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BulandShahr gangrape victim family asked for help till 45 minutes on the highway

गैंगरेप पीड़ित परिवार 45 मिनट तक मांगता रहा मदद की भीख

Wed, 03 Aug 2016 02:29 PM IST
शाहनवाज चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद
शाहनवाज चौधरी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
BulandShahr gangrape victim family asked for help till 45 minutes on the highway
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

दरिंदों के भागने के बाद सुबह चार बजे पीड़ित परिवार 45 मिनट तक पुलिस और राहगीरों से मदद मांगता रहा, मगर उनकी मदद के लिए कोई नहीं रुका। 

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों ने की है। पुलिस घटना स्थल पर तड़के 4:50 बजे पर पहुंची। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित परिवार ने 100 नंबर पर चार बार फोन किया, मगर रिस्पांस नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद नोएडा में अपने परिचित को फोन कर मदद मांगी। परिचित ने 100 नंबर पर नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस को 4:44 बजे सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी में सने थे मां-बेटी के कपड़े

BulandShahr gangrape victim family asked for help till 45 minutes on the highway
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिला पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। इस बीच 45 मिनट तक पीड़ित परिवार हाईवे पर खड़े होकर वाहन चालकों से मदद मांगता रहा लेकिन कोई भी इनकी मदद को नहीं रुका। 

घटना स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले एक सिपाही ने बताया कि परिवार के सदस्य सहमे हुए थे। मां-बेटी के कपड़े मिट्टी में सने थे और चोट के निशान भी शरीर पर थे। 

पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों को घटना स्थल पर ले जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार को थाना कोतवाली देहात लाया गया, जहां उन्होंने पुलिस को रोंगटे खड़े कर देने वाले बयान दिए। सुबह करीब सात बजे पीड़ित मां-बेटी को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।    

'100 नंबर में तकनीकी खराबी आ गई थी। बीएसएनएल के स्थानीय अधिकारियों को उच्च अधिकारियों से चेतावनी दिलवाई गई है। अब पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर ठीक से काम कर रहा है।' -लक्ष्मी सिंह, डीआईजी, मेरठ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed