फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother kidnaps his cousin

बहन को छोड़ने के लिए मांगे लाखों रुपये

Sat, 29 Mar 2014 10:44 PM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
Brother kidnaps his cousin

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीन-चार साल अपनी मौसी के घर पर ही रहा। उसे शेयर बाजार का चस्का था लेकिन उसमें उसे भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


आरोपी ने दोस्तों से रुपये लेकर नुकसान भरपाई की कोशिश की। लेकिन उसे दुबारा नुकसान हो गया। एक उसने अपनी मौसी को फोन कर रुपये मांगने का प्रयास किया।

लेकिन फोन उसकी आठ साल की बहन ने उठाया। उसके बाद आरोपी के मन में बच्ची को अगवा करने का प्लॉन आया। उसने बहाने से बहन को बाहर बुलाया। बाद में उसे अपने दोस्त के घर में बंधक बनाकर फिरौती की कॉल की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पकड़ लिया गया आरोपी

Brother kidnaps his cousin

शेयर में भारी नुकसान के बाद एक युवक ने मौसी की मासूम बेटी को अगवा कर लिया। आरोपी ने बच्ची को सकुशल छोड़ने के लिए परिजनों से 4.70 लाख रुपये की मांग की।

पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर बच्ची को सकुशल छुड़ाकर आरोपी राकेश कुमार झा (24) को दबोच लिया।

आरोपी ने खुलासा किया रुपयों की सख्त जरूरत की वजह से उसने अपनी मौसेरी बहन को अगवा कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

दिल्ली के संगम विहार से छुड़ाई गई

Brother kidnaps his cousin

बाहरी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार इंदर एंक्लेव-2, किराड़ी निवासी विजय कुमार झा ने अमन विहार थाने में आकर बेटी के अगवा होने की सूचना दी। विजय ने बताया कि वह दो बेटी, एक बेटे और पत्नी के साथ रहता है। उसका करोलबाग इलाके में कपड़ों का काम है।

विजय ने पुलिस को बताया कि उसकी साली के लड़के राकेश ने उसकी बच्ची को अगवा कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए वह 4.70 लाख रुपये मांग रहा है।

न देने पर वह गंभीर परिणाम भुगतने को कह रहा है। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के जरिए बच्ची को शुक्रवार देर रात ही संगम विहार से सकुशल राकेश के दोस्त के घर से बरामद कर लिया। बाद में राकेश को भी दबोच लिया गया। वह भागने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed