फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother in law stabbed knife to sister in law in faridabad

शादी समारोह में करते हैं हंसी-मजाक, तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 25 Feb 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
brother in law stabbed knife to sister in law in faridabad
- फोटो : डेमो प‌िक

गांव जवां में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति को हंसी-मजाक करना महंगा पड़ गया। रिश्ते में लगने वाले साले ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


दरअसल, दयालपुर निवासी भगत सिंह की 23 फरवरी को शादी थी। बारात दयालपुर से गांव जवां गई थी। बारात में भगत सिंह का जीजा पलवल निवासी नरेश भी गया था। नरेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद वे और दयालपुर निवासी दूल्हे के परिवार के चार-पांच लड़के, जो उसके साले लगते हैं।
विज्ञापन


टेंट के बराबर में खड़े होकर हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर एक युवक ने जेब से चाकू निकाल कर उनकी जांघ पर मारा और दूसरा वार कंधे पर कर दिया। चाकू लगने से नरेश जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू मारने वाला युवक फरार

brother in law stabbed knife to sister in law in faridabad
इसके बाद चाकू मारने वाला युवक मौके से फरार हो गया। नरेश को घायल अवस्था में गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सुबह उन्हें बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

​हालांकि अभी पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। छांयसा थाना प्रभारी रूपलाल का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed