फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother committed suicide with sister's dupatta in ghaziabad

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बहन की चुन्नी से फंदा लगा युवक ने दी जान

Mon, 07 Aug 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Aug 2017 04:42 PM IST
सार


 

विज्ञापन
brother committed suicide with sister's dupatta in ghaziabad

विस्तार

गाजियाबाद के शिव शक्ति विहार में रक्षाबंधन से एक दिन पहले युवक ने अपनी बहन की चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों कि पुलिस इसका पता लगा रही है।

विज्ञापन


शिव शक्ति विहार में दिलीप चौहान परिवार के साथ रहते हैं। उनके साथ ही उनका साला दीपक खेड़ा (22) भी रहता था। दिलीप ने बताया कि किसी बात को लेकर दीपक कई दिनों से परेशान चल रहा था। दीपक के पास फिलहाल कोई काम भी नहीं था।
विज्ञापन


शनिवार को भी परिवार के लोग उसे समझाकर करहेड़ा में अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए। दीपक घर में अकेला था। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वे लौटे तो उन्होंने काफी देर तक गेट खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन का रोकर बुरा हाल 

brother committed suicide with sister's dupatta in ghaziabad

उन्होंने पड़ोसियों से भी दीपक के बारे में पूछा लेकिन उनका कहना था कि उन्होंने भी काफी देर से दीपक को नहीं देखा। इस पर उन्होंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। दीपक का शव बहन की चुन्नी के सहारे पंखे से लटका रहा था।

पुलिस ने दीपक के शव को नीचे उतार और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे भी जांच की, लेकिन शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एसएसआई जितेंद्र का कहना है कि दीपक ने खुदकुशी क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दीपक की बहन का रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कह रही थीं कि वह अब किस को राखी बांधेगी। परिजनों ने बताया कि दीपक अपनी बहन का लाडला था। जब भी दीपक किसी बात को लेकर परेशान होता था तो बहन ही उसे समझाती थी। उसकी हर जरूरत का पूरा ख्याल रखती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed