{"_id":"7aca311228e9e8e51fd6aa34aaf736ef","slug":"brother-arrested-on-loot-case-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटल कारोबारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटल कारोबारी से लूट का मास्टरमाइंड निकला भाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Nov 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सदर बाजार में मेटल कारोबारी संजय गुप्ता के कार्यालय में 26 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कारोबारी के कर्मचारी, उसके भाई व एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दो बदमाश अभी फरार हैं जिनके पास लूट की रकम है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम बदमाशों ने संजय गुप्ता के कार्यालय पर धावा बोला और पिस्टल के बल पर 26 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस पूछताछ में कर्मचारी करण ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि साजिश उसके भाई सुबोध ने रची थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सुबोध और एक बदमाश को सीमापुरी से गिरफ्तार कर लिया। सुबोध ने बताया कि दो साल पहले वह संजय के भाई के यहां अकाउंटेंट था। दो साल पहले पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद सुबोध ने भाई करण को काम पर लगवा दिया। सुबोध ने करण को संजय के कार्यालय में रुपये होने की जानकारी देने के लिए कहा। बुधवार को बदमाश नवीन कसाना और उसके सहयोगी ने वारदात अंजाम दी।