फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Broken car glass helmet flown 4.3 million.

हेलमेट से कार का शीशा तोड़ 4.3 लाख उड़ाए

Thu, 20 Nov 2014 01:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Nov 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
Broken car glass helmet flown 4.3 million.

बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की कार का हेलमेट से शीशा तोड़कर 4.3 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। वारदात बुधवार शाम करीब चार बजे जीटी रोड पर घंटाघर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई।

विज्ञापन


दो बाइक सवार चार बदमाशों में से एक को पब्लिक ने दबोच लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कैश लेकर तीन बदमाश भाग गए।

लोनी के पावी सादकपुर गांव निवासी छोटे खान प्रॉपर्टी डीलर हैं। वह साथी शेरदीन के साथ तहसील कंपाउंड में 65 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री क रने अधिवक्ता प्रमोद बंसल के चैंबर पर आए थे।
विज्ञापन


प्लॉट बेचकर मिले साढे़ चार लाख रुपये वह कार से वापस लोनी जा रहे थे। घंटाघर पुलिस चौकी के नजदीक जीटी रोड पर मछली बाजार के पास कार खड़ी कर छोटे खान और शेरदीन खरीदारी के लिए रुके। कार लॉक कर वह बाजार चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस बीच दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने कार के अगली सीट का शीशा हेलमेट से तोड़कर ड्राइविंग सीट के नीचे से लाल रंग बैग चोरी कर लिया, जिसमें 4.3 लाख रुपये थे।

उन्हें ऐसा करते कुछ लोगों ने देख लिया। लोग बदमाशों के पीछे भागे। तीन तो बाइक पर भाग गए, जबकि एक को लोगों ने पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर छोटे खान और शेरदीन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।

दबोचे गए बदमाश की धुनाई कर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके साथी रकम लेकर मोहनगर की तरफ भागे हैं।


तहसील से ही लगे थे पीछे?
पुलिस का मानना है कि बदमाश तहसील से ही प्रॉपर्टी डीलर के पीछे लगे होंगे। उन्हें पता था कि नगदी कहीं रखी है। मौका पाते ही उन्होंने वारदात की। हालांकि उनका एक साथी हत्थे चढ़ गया है, जल्द ही बाकी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed