फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boyfriend rapes his girlfriend with friends

प्रेमी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Mon, 28 Apr 2014 03:04 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
boyfriend rapes his girlfriend with friends

पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ लव मैरिज करना उसके लिए इतनी बड़ी मुश्किल बना जाएगा उसने सोचा नहीं था।

विज्ञापन


जिस व्यक्ति के लिए उसने अपने पति को छोड़ दिया और उसके साथ शादी की, उसी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

यही नहीं, गैंगरेप के बाद प्रेमी ने उसे यह बात किसी से भी न बताने की चेतावनी भी दी और बार-बार उसे प्रताड़ित भी किया।

दोस्ती, प्यार और बलात्कार

boyfriend rapes his girlfriend with friends

पति के साथ रहकर जिंदगी गुजार रही एक महिला की जिंदगी में 22 साल का राम दीवान आया तो उसकी जिंदगी ही बदल गई। दो-चार मुलाकातों में ही उनकी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया।

पति के साथ किराए के मकान में रहने वाली इस महिला ने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली और उसी के साथ रहने लगी।

महिला का आरोप है कि एक रात को प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ घर आया और डरा-धमका कर चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद चारों लोग उसे ये बात किसी को न बताने के लिए दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव का है मामला

boyfriend rapes his girlfriend with friends

गुड़गांव के डीएलएफ एरिया के नाथूपुर गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ नाथूपुर गांव में किराये के मकान पर रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राम दीवान से हुई थी।

महिला का आरोप है कि पिछले साल जुलाई में प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

शिकायत के बाद डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने मूलरुप से बिहार निवासी आरोपी प्रेमी रामदीवान, अजय कांडा, द्वारका और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज लिया है। डीएलएफ थाना प्रभारी के अनुसार तीनों की गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी गई है जिसमें जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed