पति-पत्नी की लड़ाई में बच्चे की जान पर बन आई, गोली मार रहा था बीवी को गलती से जा लगी बेटे को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू अशोक नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली पत्नी को न लगकर 16 वर्षीय बेटे के कंधे में लग गई। जख्मी हालत में बेटे विशाल (16) को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विशाल की मां की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित विशाल परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहता है। इसके परिवार में पिता रघुबर, मां लक्ष्मी देवी व तीन बहन हैं। पिछले काफी समय से रघुबर व लक्ष्मी का किसी बात पर विवाद चल रहा है। लक्ष्मी बच्चों के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, जबकि रघुबर पहली मंजिल पर अकेला रहता है। रघुबर का अपना मकान है। वह अपने मकान के कागजात अपनी बहन के घर रखता है।
लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि बिजली का बिल अधिक आने के कारण वह एक और बिजली का मीटर लगवाना चाह रही थी। इसके लिए उसे मकान के कागजात की जरूरत थी।
शुक्रवार को वह अपनी ननद के यहां से प्रॉपर्टी के कागजात ले आई। इसका पता जब रघुबर को चला तो वह आग बबूला हो गया। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। आरोपी लक्ष्मी को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान बेटा विशाल वहां आ गया। रघुबर इस बात से और भड़क गया।
रोपी ने तमंचा निकालकर लक्ष्मी पर गोली चला दी। गोली लक्ष्मी को न लगकर विशाल के कंधे में लग गई। मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।