फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy caught rape eight years old girl, now for saving himself he is saying that he is minor

तीसरी कक्षा की मासूम के साथ रेप कर रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ा, खुद को बचाने के लिए अपनाया ये तरीका

Tue, 20 Mar 2018 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
boy caught rape eight years old girl, now for saving himself he is saying that he is minor
minor rape

आठ साल की मासूम का रेप कर रहा था पड़ोसी, घरवालों ने जब देखा तो..

विज्ञापन

 

जाफराबाद इलाके में मंगलवार सुबह पड़ोसी युवक ने आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता वहां पहुंच गए। आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया।

बाद में पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है।

विज्ञापन


जाफराबाद थाना आरोपी की सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहती है। इसी बिल्डिंग के एक कमरे में आरोपी परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का रिजल्ट लेने जा रही थी मासूम..

boy caught rape eight years old girl, now for saving himself he is saying that he is minor
minor rape
मासूम पास के सरकारी स्कूल में तीसरीं कक्षा की छात्रा है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मंगलवार सुबह मासूम के स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा था। सुबह तैयार होकर वह अपना रिजल्ट लेने के लिए घर से निकलने लगी।

 

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लड़के ने मासूम को अपने कमरे में खींच लिया। दरवाजा बंदकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मासूम जब दर्द से चिल्लाई तो आरोपी ने उसे मारते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस पर मासूम और जोर से चिल्लाई।


बेटी की आवाज सुनकर माता-पिता को पता चल गया। वह आरोपी के कमरे में पहुंचे, वहां आरोपी का रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा।

 

बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई। आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है। जाफराबाद थाना पुलिस उसकी सही उम्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed