फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blackmailing by mobile photographs

मोबाइल में 'निजी तस्वीरें' रखने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Tue, 12 Aug 2014 01:46 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing by mobile photographs

अगर आपके मोबाइल में आपकी या परिजनों की पर्सनल फोटो सेव हैं तो फोटो फोल्डर की सुरक्षा के लिए कुछ उपाय जरूर करें। मोबाइल चोरी होने की स्थिति में यही फोटो आपकी परेशानी का सबब बन सकती हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में चोर ने मोबाइल में सेव पर्सनल फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालने की धमकी देकर एक वकील से रुपये की मांग की।

आरोपी की मांग बढ़ने से परेशान वकील ने बुधवार को न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

वकील की पत्नी बनी शिकार

Blackmailing by mobile photographs

पुलिस के मुताबिक पेशे से वकील सलमान (बदला हुआ नाम) न्यू अशोक नगर इलाके में रहते हैं। वे दिल्ली के अलग-अलग कोर्ट में वकालत करते हैं। 27 जुलाई को सलमान कोर्ट से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी ने उनके कोट की जेब से मोबाइल उड़ा लिया। घर पहुंचकर उन्हें मोबाइल चोरी होने के बारे में पता चला।

सलमान ने जब दूसरे नंबर से अपने नंबर पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव करने वाले शख्स ने बताया कि मोबाइल उसके पास है और उसमें सेव पर्सनल फोटो उसने देख ली है। आरोपी ने फोटो को फेसबुक और ट्विटर पर डालने की धमकी देकर सलमान से 20 हजार रुपये मांगे।

सलमान ने बताया कि मोबाइल में उसकी और पत्नी की कॉलेज के समय की कुछ ऐसी तस्वीरें थीं, जिन्हें आम नहीं किया जा सकता। ऐसे में वह आरोपी को रुपये देने के लिए तैयार हो गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी रकम बढ़ाने लगा। इस बीच उसने सलमान का मोबाइल लगातार ऑन रखा। बात बनती न देखकर पीड़ित वकील ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed