फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader arrests in rape with woman lawyer

महिला वकील से रेप, आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

Wed, 28 May 2014 05:28 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
BJP leader arrests in rape with woman lawyer

महिला वकील की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने अलीगढ़ के भाजपा नेता ओमप्रकाश नायक को दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की अग्रिम जमानत जिला अदालत के अलावा सोमवार को हाईकोर्ट से भी खारिज हो गई थी। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को ओमप्रकाश को कड़कड़डूमा कोर्ट के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

घर और संपत्ति के कुर्की का आदेश

BJP leader arrests in rape with woman lawyer

कोर्ट ने भाजपा नेता के अलीगढ़ स्थित उसके घर व संपत्ति की कुर्की करने का भी आदेश दिया था।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने महिला वकील की शिकायत पर भाजपा नेता ओमप्रकाश नायक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

इस पर पुलिस ने 20 मई को एफआईआर दर्ज की थी। मामले में नायक की पत्नी सावित्री की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद आई संपर्क में

BJP leader arrests in rape with woman lawyer

पेश मामले के मुताबिक, कड़कड़डूमा कोर्ट की वकील ने नायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाने के लिए याचिका दायर की थी।

महिला के अधिवक्ता जेपीएस तोमर ने बताया कि नायक पर प्रीत विहार इलाके में दुष्कर्म करने का आरोप है। महिला पति से विवाद के चलते नायक के संपर्क में आई थी।

इसका फायदा उठाकर उसने 8 दिसंबर 2012 को ईस्ट गुरु अंगद नगर इलाके में दुष्कर्म किया। अदालत ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। आरोपी के खिलाफ वेलकम थाने में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed