फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal worker nearly crushed by JCB after opposing the breaching of a barricade.

Gurugram News: बैरिकेड तोड़ने का विरोध करने पर निगम कर्मी को जेसीबी से कुचलने की कोशिश

Wed, 07 Oct 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal worker nearly crushed by JCB after opposing the breaching of a barricade.
नाथूपुर में निगम के लगाए बैरिकेड को तोड़ने पर हुआ था विवाद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नाथूपुर इलाके में नगर निगम की जमीन पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड तोड़ने को लेकर हुए विवाद में निगम कर्मी को जेसीबी से कुचलने की कोशिश का आरोप है। निगम कर्मी की शिकायत पर डीएलएफ फेज-तीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के जिला गुरदासपुर की तहसील बटाला के हसनपुर कलां निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह नगर निगम में गनमैन एक्सपर्ट के तौर पर तैनात है। वह एसएसएफ टीम के साथ ड्यूटी करता है। नगर निगम की खाली जमीन पर कम्युनिटी सेंटर के लिए अस्थायी लोहे की बैरिकेडिंग की गई थी। आरोप है कि एक अक्तूबर को एक जेसीबी चालक ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो वहां जेसीबी मिली। चालक ने अपना नाम सलीम बताया। पीड़ित का आरोप है कि जब बैरिकेड तोड़ने का कारण पूछा गया तो उसी दौरान वहां पर एक थार गाड़ी आई। गाड़ी में आए युवक ने अपना नाम हर्ष बताया और कर्मचारी को धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद जेसीबी से कुचलने की कोशिश की गई। इसके बाद जेसीबी और थार लेकर दोनों मौके से चले गए। थाना प्रभारी सुमित ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed