{"_id":"6ac54a63bbd5c8267e0525a1","slug":"knife-recovered-from-the-house-in-connection-with-the-teenagers-murder-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82016-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: किशोर की हत्या में घर से बरामद हुआ चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: किशोर की हत्या में घर से बरामद हुआ चाकू
विज्ञापन
सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स में कन्नू की हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट्स में 13 वर्षीय कन्नू की हत्या के मामले में पुलिस ने किशोर के घर से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। बरामद चाकू रसोई में इस्तेमाल होने वाला है।
मामले में अब तक पुलिस का कहना था कि कन्नू पर किसी नुकीली चीज या चाकू जैसे हथियार से हमला किया गया था और वह हथियार घटनास्थल पर ही पड़ा मिला था। वहीं, परिजनों ने इसके विपरीत दावा किया था कि आरोपी किशोर पहले से जेब में चाकू लेकर आया था। जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने किशोर के घर से वह चाकू बरामद किया है, जिसे पुलिस वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बता रही है। बरामदगी के बाद परिजनों के उस दावे को बल मिला है कि वारदात में चाकू का इस्तेमाल किया गया था और हथियार मौके पर पड़ा हुआ नहीं था। हालांकि, आरोपी किशोर चाकू घर से लेकर घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद उसे घर तक कैसे ले जाया गया, पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।
परिजनों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले खेल-खेल में कन्नू ने किशोर के बालों में च्युंगम चिपका दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना के बाद 13 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया था। अब पुलिस ने उसके घर से बरामद चाकू को जब्त कर लिया है।