{"_id":"6ac54a5363cdab52b0040061","slug":"jails-of-five-convicts-including-sp-leader-rp-yadav-changed-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169233-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सपा नेता आरपी यादव समेत पांच दोषियों की जेल बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सपा नेता आरपी यादव समेत पांच दोषियों की जेल बदली
Wed, 07 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के चर्चित आदित्य कांड में आजीवन कारावास की सजा पाए सपा नेता आरपी यादव, सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव समेत पांच दोषियों की जेल बदल दी गई है। सभी को अलग-अलग जिलों की जेलों में मंगलवार को भेजा गया। जेल अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात शासन से आए आदेश पर सपा नेता आरपी यादव, सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव समेत पांच दोषियों को रायबरेली जेल से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और फतेहपुर की जेल में स्थानांतरित किया गया है। अन्य दोषी रायबरेली जेल में ही हैं।आए आदेश के बाद जेल प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी आदित्य प्रताप सिंह का खाने के बिल के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद ढाबा मालिक व मुख्य आरोपी सुरेश यादव ने साथियों के साथ मिलकर आदित्य और उसके साथियों ने आदित्य की पीट-पीटकर हत्या कर शव को हरचंदपुर के गढ़ी खास गांव के पास फेंक दिया था। इस मामले में 18 अगस्त 2026 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी सुरेश यादव, राम प्रताप यादव उर्फ आरपी यादव, रमेश यादव, अंकित यादव, हर्षित वर्मा, लवकुश कुमार, गयाबक्श सिंह, मानू कुमार बारी, विनोद कुमार, सुमेर उर्फ राम समेर, झुरहा उर्फ जयचंद, सौरभ शर्मा, अतुल तिवारी, सचिन कुमार सोनी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जेल अफसरों के मुताबिक सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव, गयाबक्श को प्रतापगढ़, सपा नेता आरपी यादव सुल्तानपुर और अंकित यादव, हर्षित वर्मा को फतेहपुर जेल स्थानांतरित किया गया है।