लुक्सर जेल में बंद इकलाख हत्याकांड में आरोपी रवि उर्फ रॉबिन की दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम मौत हो गई। इसकी सूचना पहंचते ही बिसाहड़ा में तनाव फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मंदिर में एकत्र हो गए और सड़कों पर उतर आए।
बिसाहड़ा : इकलाख हत्याकांड के आरोपी की न्यायिक हिरासत में मौत, गांव में फैला तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ बताई थी
इस दौरान पुलिस और मीडिया का जमकर विरोध हुआ। तनाव के मद्देनजर मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स और दो कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।बिसाहड़ा मंदिर पर एकत्र हुए ग्रामीणों को रोकने के लिए पहुंची पुलिस की गाड़ियों को विरोध के कारण लौटना पड़ा। इस दौरान मीडिया भी गांव में नहीं घुस पाई।
दूसरी तरफ ग्रामीणों के एनटीपीसी रेलवे लाइन को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह फैलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने गांव की मस्जिद और रॉबिन के घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। सूचना मिलने के बाद डीएम और एसएसपी भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रॉबिन दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।
उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसकी करीब डेढ़ वर्ष की बेटी है। पिता रणवीर खेती करते हैं और मां निर्मला ग्रहणी हैं। निर्मला गोहत्या मामले में आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच दिनों से अनशन पर बैठी हैं। गिरफ्तारी से पहले रॉबिन निजी कंपनी में नौकरी करता था।
बड़ा भाई लोकेश भी नौकरी करता है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार दोपहर तक रवि का शव गांव आएगा। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जब तक जान मोहम्मद की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक रवि का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।