फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशासनिक अधिकारी के घर लाखों की लूट, लूट का तरीका जान हैरान होंगे आप

Wed, 05 Oct 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Oct 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
loot in administration Officer at dehradun
loot - फोटो : amar ujala

देहरादून में रायपुर के शास्त्रीपुरम में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के प्रशासनिक अधिकारी के आवास में घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने नगदी और जेवरात समेत कई लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। नकाबपोशों ने घर में मौजूद देवरानी और जेठानी को बंधक बना लिया। उन्होंने इनमें से एक की आंख पर स्प्रे भी किया। इस वारदात से पुलिस में हड़कंप है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।

loot in administration Officer at dehradun
loot

रायपुर थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम (तरला आमवाला) में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के प्रशासनिक अधिकारी वेदप्रकाश डिमरी भाई राजदीप डिमरी के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह दोनों भाई काम पर गए थे, जबकि बेटा और बेटी स्कूल चले गए। घर में वेद प्रकाश की पत्नी आशा डिमरी और राजदीप की पत्नी नीलम डिमरी घर पर अकेली थीं।
 

loot in administration Officer at dehradun
loot

साढ़े नौ बजे के करीब घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू दिखाकर आशा डिमरी को कब्जे में ले लिया, जबकि नीलम को बाथरूम के अंदर बंद कर दिया। आतंकित करने के लिए खुखरी से किए वार में आशा के कपड़े भी फट गए। इसके बाद बदमाशों ने आशा की आंखों पर स्प्रे कर दिया। बाद में दोनों बदमाशों ने अलमारियों को खंगाला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
loot in administration Officer at dehradun
loot

बदमाश यहां से नगदी और जेवरात लेकर बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद आशा ने पति वेदप्रकाश को फोन कर घटना की जानकारी दी। लूटपाट की खबर मिलते ही एसपी सिटी अजय सिंह एसओजी की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। देवरानी और जेठानी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। एफएसएल की टीम ने अलमारियों से फिंगरप्रिंट भी लिए। 
 

विज्ञापन
loot in administration Officer at dehradun
loot

लूटपाट के दौरान बदमाश घर में रखे 20 हजार रुपये के कैश में से हड़बड़ाहट में सिर्फ तीन हजार रुपये ही ले जा सके। इसके अलावा बदमाश आशा के कमरे से सोने की दो अंगूठी, चेन, दो मंगलसूत्र, मांग टीका, एक जोड़ी कड़े और दो जोड़ी कान के झुमके ले गए हैं। जबकि नीलम के कमरे से तीन अंगूठी, हार, दो जोड़ी टाप्स, चेन और झुमके ले गए है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने किसी तरह की गाली-गलौज नहीं की। सिर्फ इतना कहा कि आवाज की तो जान से मार देंगे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है। आवाज से बदमाश लोकल लग रहे थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed