{"_id":"983eccfc128dd9d0af6b861e1fef2d0d","slug":"bikers-chen-won-by-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने तीन महिलाओं से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने तीन महिलाओं से लूटी चेन
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 19 May 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह एक के बाद एक तीन चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इनमें से एक घटना थाने के पास हुई तो दूसरी मोहन नगर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर। पुलिस ने तीनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना सुबह करीब सवा नौ बजे वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास हुई। सेक्टर-पांच निवासी छात्रा नीतू दिल्ली स्थित अपने कोचिंग इंस्टीट्यूट जा रहीं थीं। मेट्रो स्टेशन पहुंचकर वह रिक्शे से उतर मेट्रो की ओर बढ़ी ही थी कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली। बदमाश सेक्टर चार की गलियाें में भाग निकले।
विज्ञापन
इसके कुछ ही देर बाद करीब साढ़े दस बजे राजीव कालोनी निवासी महिला सरिता मोहन नगर मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। तभी सामने से काली बाइक पर सवार दो बदमाश आए और रास्ता पूछा। महिला कुछ कहती उससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली।
विज्ञापन
तीसरी घटना भी कुछ ही देर बाद थाना लिंक रोड के पास हुई। वैशाली सेक्टर चार निवासी रीमा सिंह साइट चार स्थित सर्विस स्टेशन से अपनी कार लेने जा रहीं थी। लिंक रोड थाने से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली।