{"_id":"97126fca6cbb12668a98d826ad4e14af","slug":"auto-drivers-demanded-cash-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो ड्राइवरों की ये गुस्ताखी जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो ड्राइवरों की ये गुस्ताखी जानकर हैरान रह जाएंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Mar 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली जिले के स्पेशल स्टाफ ने मालवीय नगर थाना क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को कारतूस भेजकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनकी पहचान विजय (26), मनोज (22) और रमेश (28) के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से टैक्सी चालक हैं। सीए के पिता टैक्सी स्टैंड से गाड़ी मंगाते थे। इस कारण आरोपियों को पीड़ित परिवार के पास मोटी रकम होने के बारे में जानकारी हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:झगड़ा रोकने पहुंची पड़ोसन, तो उसी को मार डाला
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार मालवीय नगर के गीतांजली एन्क्लेव निवासी सीए पुनीत गुप्ता ने बताया था कि उसे अपने घर के लैटर बॉक्स में एक पीला लिफाफा मिला था, जिसमें एक पत्र व एक कारतूस था। पत्र में एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर ही रही थी कि 18 मार्च को पुनीत को फिर से धमकी भरा पत्र और साथ में सिम कार्ड लगा एक मोबाइल मिला। छानबीन के दौरान पता चला कि पीड़ित परिवार को जो मोबाइल भेजा गया था। वह एक महिला के नाम पर खरीदा गया था।
इस महिला के जरिए पुलिस उसके रिश्तेदार विजय तक पहुंच गई और इसके बाद पुलिस ने मनोज व रमेश को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि रमेश ने कारतूस लोनी में स्थित ठेके पर शराब लेने आए सिक्योरिटी गार्ड से चुराया था।