फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver shot dead

ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 19 Aug 2014 08:41 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 19 Aug 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
Auto driver shot dead

ऑटो में बैठे युवक की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने साढ़ू के साथ दो नंबर बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर लोनी आ रहा था। पुलिस ने साढ़ू की शिकायत पर आरोपी जुबैर एवं उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से बेगमपुर रोहिणी दिल्ली के रहने वाले जमील 30 पुत्र अख्तर लोनी की रूपनगर कॉलोनी में अपनी ससुराल के पास ही किराए के मकान में पत्नी एवं बच्चों के साथ रह रहे थे। वह ऑटो चलाते थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 11 बजे जमील अपने साढ़ू जमील पुत्र यूनुस के साथ दो नंबर बस स्टैंड से जुबैर के ऑटो में बैठकर लोनी आ रहे थे। साढ़ू ने बताया कि मैन रोड जाम होने के कारण चालक ऑटो को उन्हें इंद्रापुरी कॉलोनी के बीच से लेकर आ रहा था। मूवी मैजिक सिनेमा से आगे चलते ही चालक ने थ्री व्हीलर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक जमील पुत्र अख्तर को गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने के बाद चालक ने दोनों को नीचे उतार दिया और ऑटो लेकर फरार हो गया। पुलिस घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गई थी, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


साढ़ू ने जुबैर एवं उसके दो अज्ञात साथियों पर हत्या की आशंका प्रकट करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जुबैर की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed