लूट के विरोध में दो भाइयों पर हमला, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फर्श बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो सगे भाइयों पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक भाई की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार विक्रम और गोविंद दोनों सगे भाई हैं जो फर्श बाजार के जौहरी मोहल्ला में रहते हैं। शुक्रवार को दोनों अपने काम से कहीं जा रहे थे और उसी बीच कुछ हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेरकर उनपर चाकू से हमला दिया व फरार हो गए।
दोनों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां छोटे भा विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है पर आरोपियों का अभी कुछ पतात नहीं चला है।
प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को एक प्रापर्टी डीलर को गोली मारने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार शाहदरा के ही रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर को कुछ अज्ञात लोगों ने 15 अगस्त के दिन गोली मार दी।
घटना के बाद डीलर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।