फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on property dealer and his friend

बहादुरी दिखाकर उसने बचा ली पार्टनर की जान

Mon, 02 Jun 2014 01:47 PM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
attack on property dealer and his friend

फरीदाबाद के थाना मुजेसर के जीवन नगर क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुस कर जानलेवा हमले की कोशिश की। एक बदमाश ने डीलर पर देसी कट्टा तान दिया, लेकिन गोली नहीं चला सका।

विज्ञापन


डीलर व उसके दोस्त ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मामला मुजेसर थाने के जीवन नगर स्थित कबाड़ी मार्केट का है। यहां चंद्रभूषण अपने पार्टनर अहसान अली के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।
विज्ञापन


चंद्र भूषण संजय कॉलोनी निवासी हैं, जबकि अहसान एसी नगर में रहता है। सारन थाने के एएसआई योगेश ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:15 बजे चंद्रभूषण अहसान के साथ ऑफिस में था। अहसान पहली मंजिल पर पानी लेने गया हुआ था, इसी दौरान दो युवक ऑफिस में घुसे और एक ने चंद्रभूषण पर देसी कट्टा तान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फंसे बदमाश

attack on property dealer and his friend

इसी दौरान अहसान नीचे आया तो उसने कट्टा ताने हुए बदमाश को पीछे से पकड़ लिया और चंद्रभूषण ने बदमाश का हाथ ऊपर छत की ओर करके पकड़ लिया जिससे वह गोली नहीं चला सका।

पकड़े जाने के डर से दोनों बदमाश हड़बड़ा गए और भागने की कोशिश करने लगे। चंद्रभूषण और अहसान ने कट्टा तानने वाले एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि साथी फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी नजरूल के रूप में हुई, जब कि उसने अपने साथी का नाम शीशपाल बताया।

बड़ा सवाल: क्यों किया हमला?

attack on property dealer and his friend

पुलिस के मुताबिक नजरूल ने बताया है कि शीशपाल मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है। करीब 20 साल की उम्र के ये दोनों आरोपी अमरोहा में वैल्डिंग का काम करते हैं।

दोनों ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी राजेश नामक एक व्यक्ति के कहने पर वारदात को अंजाम दिया है। प्रॉपर्टी डीलर व उसके पार्टनर ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।

पुलिस अब जांच में जुटी है कि नजरूल और शीशपाल राजेश के कहने पर वारदात के लिए तैयार क्यों हो गए और राजेश की प्रॉपर्टी डीलर से क्या दुश्मनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed